Category Archives:  Spiritual

शुक्रवार को जरूर करे ये खास सरल उपाय, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बनेगे धन प्राप्ति के योग..

Jul 04 2019

Posted By:  AMIT

ये तो सब जानते है कि शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी का दिन माना जाता है यानि ये दिन पूरी तरह से माँ लक्ष्मी को समर्पित है | वही इस दिन कुछ लोग माँ लक्ष्मी या माँ संतोषी का व्रत भी रखते है | वैसे माँ लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है और आज की दुनिया में जिस इंसान के पास सबसे ज्यादा धन होता है उसका ही बोलबाला होता है | जी हां धनवान इंसान को मौत के शिवाय किसी चीज का डर नहीं सताता | ऐसे में उसका आत्म विश्वास भी सातवे आसमान पर होता है | हालांकि माँ लक्ष्मी के लिए कोई भी इंसान कम या ज्यादा मायने नहीं रखता और वो अपने हर भक्त के प्रति अपनी महिमा दिखाती है | मगर फिर भी माँ लक्ष्मी को खुश करके धन में वृद्धि और घर में सुख समृद्धि का वास किया जा सकता है | 


अगर आप आर्थिक तंगी और पैसों की परेशानी से जूझ रहे है तो आप शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपाय कर ले इससे आप आर्थिक परेशानियों से भर निकल सकते है तो चलिए जानते है इन उपायों के बारे में-

1. धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि शुक्रवार का दिन देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है | अगर आप भी धन प्राप्त करना चाहते है तो शुक्रवार की रात में घर के पूजा स्थान या फिर किसी पवित्र स्थान में लक्ष्मी जी की स्थापना करके गाय के घी का सात मुंह वाला दीपक जलाए | ऐसा करने से धन प्राप्ति के मार्ग हासिल होंगे | 

2. शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पिली कौड़ी और थोड़ी सी केसर और एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रख ले इससे कुछ दिनों में धन आना शुरू हो जायेगा।

3. अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते है तो इसके लिए आप रोजाना चन्दन का इत्र लगाकर घर से निकले, इससे आपको अपने कार्य में और व्यवसाय में दोगुना लाभ प्राप्त होगा | इसके साथ ही आपका कारोबार नई उच्चाइयों को छू लेगा | 



4. इसके अलावा आप शुक्रवार को माता लक्ष्मी जी की तश्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पित कीजिए | इसके अलावा आप गुलाब का इत्र अर्पित करते है तो इससे मनुष्य को रति और काम का सुख मिलता है | 

5. वहीं अगर आप धन के साथ-साथ दांपत्य जीवन में प्रेम बनाये रखना चाहते है तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी के मंदिर में जाकर सोलह श्रंगार की सामग्रियां अर्पित कीजिए | 

6. शास्त्रों के मुताबिक आप चाहते है की माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेसा आपके परिवार के साथ बना रहे | तो इसके लिए आप प्रत्येक शुक्रवार को गाय को ताजा रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाए, ऐसा करने से आपका परिवार हमेसा खुशियों से भरा रहेगा | 

7. आप शुक्रवार के दिन सात छोटे नारियल लीजिये और इनको एक पीले कपड़े में बांधकर घर की रसोई में पूर्व दिशा की तरफ लटका दीजिए | अगर आप यह उपाय करते है तो इससे आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी | 


भारतीय शास्त्रों के मुताबिक धन की कामना करने वाले व्यक्ति अक्सर माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने के लिए हर संभव कोशिश में लगे रहते है | इसलिए आज हमने कुछ सरल उपाय बताए है, अगर आप इनका उपयोग शुक्रवार के दिन करते हो तो इससे आपके ऊपर हमेसा माता लक्ष्मी की कृपा दृस्टि बनी रहेगी | वहीं आपके जीवन में धन से जुड़ी कई परेशानियां दूर होगी, इसलिए यह सभी उपाय सरल होने के साथ-साथ काफी प्रभावशाली भी माने गए है | अगर आप इन उपायों को अपने सच्चे मन से करते हो तो इसका लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर